रविवार, 15 फ़रवरी 2009
पीटर पैन म्युजिकल
अमेरिका में ये अच्छी बात है, आपको हर शहर में काफी कुछ देखने को मिल सकता है। खासकर आर्ट के क्षेत्र में तो ये देश बहुत ही आगे है। अच्छे अच्छे थियेटर की यहाँ कमी नहीं है। हर छोटे बारे शहर में आपको कई थियेटर मिल जायेंगे। हमारे सोसाईटी से कल बहुत सारे लोग पीटर पैन म्युजिकल देखने गए। मेरा भी मन था, पर सारे गर्ल्स जा रहे थे, इसलिए नही जा पाया। मुझे लगा इस शो को सिर्फ़ बच्चे ही एन्जॉय कर पाएंगे, पर बडो ने भी इसकी काफी तारीफ की। रोज़मर्रा के जीवन से उकताए लोग मैजीक और म्यूजिक की दुनिया को सबसे अधिक पसंद करते हैं। तभी तो अमेरिका में हैरी -पोर्टर जैसे कैरेक्टर बहुत ही परसिद्ध है।
गायत्री मंत्र
ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेन्यं । भर्गो देवस्य धीमहि, धीयो यो न: प्रचोदयात्
ॐ - स्वर जो अध्यात्म से भरा है। देवों के देव।
भू - धरती या भूमी
र्भुवः - वातावरण
स्वः - वातावरण के अलावा, स्वर्ग
तत् - वो
सवितुर - सूर्य या तेजोमय
वरेण्यं - नमन करने लायक
भर्गो - महत्ता या शक्ति
देवस्य - भगवान
धीमहि - ध्यान करना
धियो - ज्ञान
यो - कौन, उनके सिवा
नः - हमारे या हमें
प्रचोदयात् - देने का आग्रह
ॐ - स्वर जो अध्यात्म से भरा है। देवों के देव।
भू - धरती या भूमी
र्भुवः - वातावरण
स्वः - वातावरण के अलावा, स्वर्ग
तत् - वो
सवितुर - सूर्य या तेजोमय
वरेण्यं - नमन करने लायक
भर्गो - महत्ता या शक्ति
देवस्य - भगवान
धीमहि - ध्यान करना
धियो - ज्ञान
यो - कौन, उनके सिवा
नः - हमारे या हमें
प्रचोदयात् - देने का आग्रह
========================================================
परमपिता परमेश्वर, जो धरती, आकाश और ब्रह्माण्ड के स्वामी हैं। जो दिव्यमान ज्योति हैं और नमन के योग्य हैं। उस शक्तिमान देव का मैं ध्यान करता हूँ और उनसे ज्ञान की याचना करता हूँ ।
मैंने दो घंटे से ज्यादा समय ऊपर के भावार्थ को समझने में लगाया, पर अंत में अच्छा लगा गायत्री मंत्र के भाव को समझकर। वर्षों से मैं गायत्री मंत्र पढ़ रहा था बिना मतलब समझे। अब अच्छा लगेगा भाव के साथ मंत्र पढ़कर।
शनिवार, 14 फ़रवरी 2009
वेलेनटाइन-डे का हो-हल्ला
वेलेनटाइन-डे के दिन अमेरिका में तो तो खूब धूम है। पता नही, हमारे भारत में इतना हो-हल्ला क्यों हो रहा है। भई, अपना अपना विचार है। मनाना है तो ठीक, न मनाना है तो भी ठीक। वैसे मुझे इसमे ज्यादा दिलचस्पी नही है। मेरे समझ से कोई एक दिन वेलेनटाइन के लिए तय करना ठीक नही है।
वैसे आज हमलोग भी 'He's Just Not That Into You' मूवी देखने गए थे। मुझे रोमांटिक मूवी पसंद नहीं है , पर ठीक है, चला गया।
वैसे आज हमलोग भी 'He's Just Not That Into You' मूवी देखने गए थे। मुझे रोमांटिक मूवी पसंद नहीं है , पर ठीक है, चला गया।
शनिवार, 31 जनवरी 2009
सदस्यता लें
संदेश (Atom)