सोमवार, 16 फ़रवरी 2009

मंगोलियन रेस्टोरेंट

खाने पीने के शौकीन लोगो के लिए सिनसिनाटी बहुत अच्छा शहर है। यहाँ बहुत किस्म के रेस्टोरेंट उपलब्ध हैं, जैसे की इटालियन, फ्रेंच, मैक्सिकन, अमेरिकन, मंगोलियन, चाइनिज़, इंडियन, पाकिस्तानी, तुर्किश इत्यादि।

कल हमलोग मंगोलियन रेस्टोरेंट गए थे। ये मैसन एरिया का एक अच्छा रेस्टोरेंट है। वैसे मुझे यहाँ मंगोल की कोई संस्कृति नहीं दिखायी दी। मुझे ये ज्यादातर अमेरिकन रेस्टोरेंट ही लगा। यहाँ आपको अपने पसंद का मीट चुनना होता है। आप चाहे तो लैम्ब , चिकेन , फिश में से एक या एक से अधीक मीट चुन सकते हैं। आप चाहे तो कुछ सब्जियां भी इसमे मिला लीजिये। मशाले के लिए बहुत सारे आप्सन हैं। पसंद किया सारा समान आपको एक कुक को देना होता है। वो कुक आपके सामने ही, आपके पसंद किए हुए सारी सामग्री को ग्रिल करता हैं। लीजिये आपका डिश तैयार हो गया। आप अपने डिश को चावल या बरिटो के साथ खा सकते हैं।

मैंने लैम्ब, चिकेन, फिश, स्काल्प, क्रैब, प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, झींगा, लहसुन, अदरख, हॉट सौस इत्यादि को चुना और ग्रिल करवाया। स्वाद उम्मीद से ज्यादा बेहतर था। अपने खाने को मैंने काफी एन्जॉय भी किया। अगर वक्त मिले तो आप भी पहुँच जाइये किसी मंगोलियन रेस्टोरेंट में और मजे कीजिये अपने पसंद के ग्रिल के साथ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें