शुक्रवार, 17 अप्रैल 2009
मगरमच्छ के देश में...
शुक्रवार, 10 अप्रैल 2009
मिआमी से कीवेस्ट तक का सफर
कीवेस्ट को अमेरिका का साऊथमोस्ट पॉइंट कहा जाता है। आप नीचे के चित्र में देख सकते हैं, क्युबा इस पॉइंट से सिर्फ़ ९० माइल की दुरी पर है।
मियामी से कीवेस्ट अपनी कार से ड्राइव करने पर ४ घंटे लगते हैं और ये ४ घंटे का पूरा सफ़र प्राकृतिक नजारों से भरी पड़ी है। दूर दूर तक समुन्द्र की लहरों का फैलाव और ठंडे ठंडे हवा का आपसे टकराना इक सुखद अनुभव है। ड्राइव करते समय सिर्फ ये ध्यान रखना है की आप सिंगल लेन पर ड्राइव कर रहे हैं और यहाँ अधिकतम स्पीड 45 mph ही है। फ्रीवे पर आप 70-75 mph के स्पीड से कार चलाते हैं, इसलिए ये जरुरी है की आप ओवरसीज़ हाइवे पर अपनी आदत बदल ले और कार कण्ट्रोल में चलायें। पेट्रोल के लिए रास्ते में काफी आप्शन है, फिर भी मियामी से टैंक फुल करके चलना अच्छा रहेगा। मैं फ्लोरिडा के पुरे सफ़र में SONATA V6 ड्राइव किया। मेरे समझ से ये ड्राइव काफी मेमोरेवल रहा। अगर मौका मिले तो मैं फिर से मियामी से कीवेस्ट तक का ड्राइव करना चाहूँगा। अगले अंक में मैं कीवेस्ट के बारे में और लिखना चाहूँगा। वहां मैंने जो वाटर स्पोर्ट्स का लुत्फ़ उठाया उनका वर्णन करूँगा। वैसे कीवेस्ट का सनसेट भी काफी लुभावना है। अगर आपको और जानकारी चाहिए तो कमेन्ट अवश्य करे।
गुरुवार, 9 अप्रैल 2009
ट्रिप टू फ्लोरिडा
बुधवार, 11 मार्च 2009
होली की बधाई
गुरुवार, 5 मार्च 2009
'नियाग्रा फाल'

'नियाग्रा फाल' हमारे घर से लगभग ८ घंटे के ड्राइव पर है। अगर सुबह के ६ बजे आप सिनसिनाटी से निकले, तो दोपहर २-३ बजे तक आप नियाग्रा पहुँच सकते हैं। नियाग्रा जाने के रास्ते में आपको कोलंबस और एइरी जैसे कई शहर मिलेंगे। बुफैलो सिटी क्रॉस करते ही नियाग्रा आ जाता हैं। बुफैलो पहुँचते ही हम सब काफी उत्साहित हो गये थे। हमारा होटल फाल से ज्यादा दूर नहीं था। होटल पहुंचकर थोड़ा फ्रेश हुए और चल दिए उस हुंकार की ओर , जो सारे वातावरण को अपने अट्टहास से सराबोर किए हुए था। वहां पहुंचकर पता चला 'मेड ऑफ़ द मिस्ट' और 'केव ऑफ़ द विंड' नियाग्रा के दो मुख्य आकर्षण हैं। ये दोने टूर एक दोने से काफी भिन्न है, शायद इसलिए आपको ये दोने टूर करना चाहिए।। 'मेड ऑफ़ द मिस्ट' टूर में आप एक बोट से फाल के करीब जाते हैं। इस दौरान आप नियाग्रा को बड़े अच्छे से महसूस कर सकते हैं। जैसे ही फाल के करीब पहुंचेगे, निश्चय ही आप 'मिस्ट' से भींग चुके होंगे। आपकी आंखे शायद कूदते-फानते जल की छोटी-छोटी बूंदों से नहाकर बंद होना चाहेंगी , फिर भी आप अपनी आंखे खोले रखेंगे और चाहेंगे ऊपरवाले के इस शक्ति पर्दर्शन का पुरी तरह से दीदार करना। जब आप वहां से लौटेंगे तो सिर्फ़ आपकी आंखों में खुशी और ह्रदय में संतुष्टि होगी। अभी आपको वापस नही जाना है, अभी तो आपको 'केव ऑफ़ द विंड' भी जाना है। 'केव ऑफ़ द विंड' टूर में आप नियाग्रा फाल के ठीक नीचे पहुँचते हैं। अमेरिकन सरकार ने जिस बारीकी से 'केव' ( गुफा) का निर्माण करवाया है वो काबिले तारीफ है। गुफा में काफी ठण्ड होती है। गुफा से गुजरकर ही आप नियाग्रा के पास पहुँचते हैं। आप चाहे तो अपने हांथो से गिरते जल को छू भी सकते हैं और अगर आप चाहे तो पुरी तरह नहा भी सकते हैं।। अगर आपको लगता है की आप बहुत ताकतवर हैं तो गिरते जल के थोड़ा और करीब जाईये। काफी तीव्र गाती से गिरते जल का विरोध आप ज्यादा देर तक नहीं कर सकते। नियाग्रा के सबसे नजदीक पहुँचते पहुंचते आप थक चुके होते हैं फिर भी आप लौटने का नाम नही लेते। जब आप वहां से वापस लौटते हैं तो बस यही ख्याल रहता है, काश थोड़ा और रुक सके। नियाग्रा ऐसी जगह है जहाँ आप दुबारा अवश्य जाना चाहेंगे।
मंगलवार, 17 फ़रवरी 2009
सांड की सवारी (बुल रायडिंग)
अगर आपको अगली बार मौका मिले तो जरुर एन्जॉय कीजिये सांड-सवार प्रतियोगिता !
सोमवार, 16 फ़रवरी 2009
मंगोलियन रेस्टोरेंट
खाने पीने के शौकीन लोगो के लिए सिनसिनाटी बहुत अच्छा शहर है। यहाँ बहुत किस्म के रेस्टोरेंट उपलब्ध हैं, जैसे की इटालियन, फ्रेंच, मैक्सिकन, अमेरिकन, मंगोलियन, चाइनिज़, इंडियन, पाकिस्तानी, तुर्किश इत्यादि।
कल हमलोग मंगोलियन रेस्टोरेंट गए थे। ये मैसन एरिया का एक अच्छा रेस्टोरेंट है। वैसे मुझे यहाँ मंगोल की कोई संस्कृति नहीं दिखायी दी। मुझे ये ज्यादातर अमेरिकन रेस्टोरेंट ही लगा। यहाँ आपको अपने पसंद का मीट चुनना होता है। आप चाहे तो लैम्ब , चिकेन , फिश में से एक या एक से अधीक मीट चुन सकते हैं। आप चाहे तो कुछ सब्जियां भी इसमे मिला लीजिये। मशाले के लिए बहुत सारे आप्सन हैं। पसंद किया सारा समान आपको एक कुक को देना होता है। वो कुक आपके सामने ही, आपके पसंद किए हुए सारी सामग्री को ग्रिल करता हैं। लीजिये आपका डिश तैयार हो गया। आप अपने डिश को चावल या बरिटो के साथ खा सकते हैं।
मैंने लैम्ब, चिकेन, फिश, स्काल्प, क्रैब, प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, झींगा, लहसुन, अदरख, हॉट सौस इत्यादि को चुना और ग्रिल करवाया। स्वाद उम्मीद से ज्यादा बेहतर था। अपने खाने को मैंने काफी एन्जॉय भी किया। अगर वक्त मिले तो आप भी पहुँच जाइये किसी मंगोलियन रेस्टोरेंट में और मजे कीजिये अपने पसंद के ग्रिल के साथ।